मुरादाबाद, जनवरी 6 -- कई दिनों से कोहरे के साथ शीतलहर चलने के बने हुए सिलसिले के बीच मंगलवार को मौसम ने थोड़ी करवट बदली। आसमान पर छाई कोहरे की सफेद चादर जमीन पर उतरी और जिसके साथ ओस की बूंदें बारिश की शक्ल में बरसीं। सुबह घर से बाहर निकले लोगों को कोहरे में बारिश होने जैसा एहसास हुआ। कई जगहों पर सड़कें बारिश से भीगी नजर आईं। वातावरण में नमी एकाएक काफी बढ़ जाने की वजह से घने कोहरे के साथ ओस की बूंदें बारिश की तरह बरसीं। जिसके चलते हवा में सिहरन बढ़ गई। ओस की वजह से बरसते हुए कोहरे के बीच सुबह के समय कई जगहों पर लोग ठंड भगाने के लिए अलाव तापने का सहारा लेते नजर आए। जमीन पर भी घना कोहरा छाया होने की वजह से दृश्यता बेहद कम रही और आवाजाही की रफ्तार ठहर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.