अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- n मजदूरी कर वापस गांव लौटते समय हुआ हादसा n सुबह लोगों ने देखा नाले में बाइक व मजदूर का शव इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जवार निवासी एक मजदूर रोजाना की तरह मजदूरी करने गया था। शनिवार देर शाम वह मजदूरी कर लौटा तो कोहरे के गांव के पास से गुजर रहे नाले में बाइक सहित गिर गया। बताया गया है परिजनों ने कई बार फोन भी लगाया लेकिन फोन बंद आता रहा। रविवार सुबह कुछ लोगों को नाले में बाइक दिखाई, बाद में एक अधेड़ का शव दिखाई दिया तो गांव के नाले में शव मिलने की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकाला। तब जाकर शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक टीकम सिंह कुशवाहा उम्र 45 पुत्र चरण सिंह निवासी ज...