लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- मझगईं थाने के ओरीपुरवा का शिवम सोमवार सुबह बाइक से निघासन में चल रहे यज्ञ में शामिल होने जा रहा था। घने कोहरे की वजह से बम्हनपुर ईंट भट्ठे के पास वह आगे जा रही कार में पीछे से टकरा गया। इससे कार का पिछला शीशा टूट गया और बाइक समेत गिरा शिवम घायल हो गया। उसे बम्हनपुर के एक निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया। हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...