फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार को अस्पताल लाया गया। पता चलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। बैंदी की पुलिया के समीप तेज गति से आ रही दो बाईकों में आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार राम सनेही पुत्र उदित कुमार निवासी जलेसर रोड उसकी पत्नी शकुंतला तथा दूसरी बाइक पर सवार दिनेश कुमार पुत्र श्री किशन निवासी कोटला रोड तथा उसकी भाभी रानी घायल हो गए। उदित कुमार बाइक पर सवार होकर टूंडला जा रहे थे। बाद में कुछ लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पता चलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.