कानपुर, जनवरी 5 -- कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। कानपुर से होकर चलने वाली 32 ट्रेनें सोमवार को घंटों लेट रहीं। बरौनी से दिल्ली जाने वाली हमसफर क्लोन (02563) 27 घंटे और दिल्ली से बरौनी जाने वाली हमसफर (02563) 16 घंटे की देरी से चल रही है। सोमवार को 15658 ब्रह्मपुत्र मेल आठ, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस पांच, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल आठ, 82502 नई दिल्ली लखनऊ तेजस स्पेशल 00:30 घंटे आदि ट्रेनें देरी से आकर रवाना हुई। ट्रेनों के लेट होने से यात्री ठंड में इंतजार करते दिखे। वेटिंग रूम यात्रियों से खचाखच भरे थे। जिन यात्रियों को जहां जाना था, वह ट्रेनें लेट होने से जो भी ट्रेन मिली, उसमें सवार हो लिए। इससे प्लेटफार्मों पर काफी भीड़ रही। शाम चार बजे खजुराहो-बांदा पैसेंजर के आते ही उसमें यात्रियों में चढ़ने को लेकर भीड़ रही।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.