शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को जलालाबाद पुलिस ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जहां यातायात पुलिस ने जलालाबाद सहित बरेली, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और बदायूं मार्गों पर चलने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए। अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, पिकअप समेत धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि कोहरे और अंधेरे में वाहन दूर से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...