बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता कोहरे में रास्ता न दिखाई देने पर एक किसान साइकिल समेत नाले में जा गिरा। रात भर नाले में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। सुबह नाले में साइकिल का हैंडल देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि वह नशे में था। चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी 45 वर्षीय घनश्याम कुशवाहा किसानी के अलावा मजदूरी करता था। वह सरसों का तेल पिराने छिरहुटा गांव स्थित चक्की गया था। सोमवार की रात वह साइकिल से वापस घर लौट रहा था। खासे कोहरे में वह साइकिल समेत नाले में जा गिरा। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनो ने खोजबीन की। मंगलवार की सुबह परिजन उसकी खोजबीन के लिए निकल पड़े। नहर में देखा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.