बरेली, जनवरी 9 -- रामनगर। गुरुवार सुबह घने कोहरे में दो डंपर आमने-सामने से टकरा गए। इस दौरान एक डंपर किराना की दुकान में घुस गया, जिसमें काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार सुबह घना कोहरा था, करीब साढ़े आठ बजे आमने-सामने से आ रहे दो डंपर मऊ चंदपुर चौराहे पर आपस में टकरा गए। इसमें से एक डंपर सड़क किनारे अफसर अली की दुकान में दीवार तोड़ते हुए घुस गया। इससे दुकान में काफी नुकसान हुआ है और वहीं एक फेरीवाले की बाइक भी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। रामनगर चौकी पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर चौकी ले गई। इस बीच दोनों डंपर के चालक भाग गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.