मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। घने कोहरे में एनएच पर दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कई सुरक्षा उपाय करेगा। एनएच पर सोलर ब्लिंकर लगाने के साथ वाहन चालकों को सावधान करने के लिए इलेक्ट्रानिक बिलबोर्ड लगाए जाएंगे। यही नहीं, एनएचएआई एनएच पर गश्ती वाहनों को भी तैनात करेगा। इसमें मौजूद अधिकारी व कर्मी ट्रैफिक कंट्रोल लाइन स्टिक से लैस रहेंगे। मुख्यालय ने इसके लिए देशभर के सभी एनएचएआई प्रमंडलों को निर्देश दिए हैं। इसके आलोक में मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश में एनएचएआई के विभिन्न प्रमंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यालय से आए पत्र के अनुसार, सुरक्षा के ये उपाय 'इंजीनियरिंग और सुरक्षा जागरूकता' के तहत किए जाएंगे। इसके तहत एनएच पर वाहन चालकों के लिए कोहरे की चेतावनी और गति सीमा दिखाने के लिए व...