कोहरे में तीन सगे भाई बहनों को ट्रेक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत
सीतापुर, नवम्बर 15 -- तंबौर, संवाददाता। रविवार सुबह करीब सात बजे कोहरे के बीच तंबौर-लहरपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो बहनों समेत तीन सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तंबौर थाना क्षेत्र में रिहार चौराहे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम देवपालपुर निवासी यशपाल (18) पुत्र तुकाराम अपनी बहनों पूजा देवी (19) और गायत्री (18) के साथ बाइक से लहरपुर की ओर से घर लौट रहा था। परिवार हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करता है। दीपावली के मौके पर परिवार पहले ही गांव आ गया था। तीनों भाई-बहन हरियाणा में ही थे। बताया जा रहा है कि गांव से दो अलग-अलग मोटर साइकिलों पर सवार होकर दो लोग तीनों भाई-बहनों को लेने लहरपुर गए थे। वापसी में तीनों भाई-बहन एक ही बाइक पर सवार हो गए, जबकि उन्हें लेने गए अन्य लोग दूसरी बाइक से पीछे चल रहे थे। इसी दौरान रिह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.