शाहजहांपुर, दिसम्बर 28 -- अत्यधिक ठंड का असर अब परिवहन पर भी पड़ने लगा है। अधिक ठंड के चलते कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रेन संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह सीतापुर से दिल्ली को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से चल रही है। वहीं श्रमजीवी दो घंटे, नौचंदी चार घंटे अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इसी तरह लंबी रुत की रोडवेज बसें भी देरी से चल रही हैं। ठंड में अधिक कोहरे के कारण लंबी दूरी जाने वाली बसें समय से नहीं पहुंच पा रही हैं। कोहरे के कारण कई बसें घंटों देरी से चल रही हैं। वहीं लोकल में जाने के लिए बसे निर्धारित समय के बाद पहुंचती हैं। अधिक देरी होने से यात्रियों को बस में इंतजा...