फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में मंगलवार को घने कोहरे ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कम दृश्यता के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे फरीदाबाद स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पश्चिम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम एक्सप्रेस (12925) का फरीदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे था, लेकिन यह ट्रेन करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस (18478) का निर्धारित समय सुबह 8:45 बजे था, जबकि यह लगभग 12:00 बजे स्टेशन पर आई। झेलम एक्सप्रेस (11077), जो आमतौर पर सुबह 6:50 बजे पहुंचती है, मंगलवार को करीब 10:00 बजे पह...