उन्नाव, फरवरी 1 -- नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के बिचपरी गांव के पास रविवार रात टाटा मोटर्स फैक्ट्री के सामने कोहरे के बीच तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत और 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। नवाबगंज सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया है। मथुरा थाना गोवर्धन के अड़ींग गांव के रहने वाले 35 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र गिरिराज कार लेकर अयोध्या से मथुरा जा रहे थे। वाहन में शंकर सैनी (35), उनकी पत्नी निशा देवी (32), पुत्री पूनम (12), पुत्र जितेंद्र (9), राजा पचौरी (42) व खगेंद्र पंडित (40) सवार थे। इसी दरम्यान कोहरे व चालक को झपकी आने या अचानक ब्रेक लगने से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीष...