नई दिल्ली, जनवरी 6 -- राजस्थान में नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश इन दिनों घने कोहरे, शीतलहर और बर्फीली हवाओं की चपेट में है। हालात इतने गंभीर हो गए कि प्रशासन को 20 जिलों में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा है। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को 18 जिलों के लिए कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आए। शहर में सीजन में पहली बार विजिबिलिटी शून्य मीटर तक पहुंच गई। सुबह के समय घना कोहरा इस कदर छाया रहा कि सड़कों पर कुछ मीटर आगे देख पाना भी मुश्किल हो गया। ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार को जयपुर में इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात और सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड कि...