अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। तीन दिन धूप खिलने के बाद कोहरा पलटवार करेगा। इसके ठंडी हवाओं के साथ पाला पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। ऐसे मे आलू की फसल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे मौसम में आले को रोग से बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से किसान अपनी फसल को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि आलू के लिए पर्यावरणीय परिस्थितियां विपरीत हो रही हैं, जिसमें एक साथ कभी तापमान बढ़ जाता है कभी धुंध व कोहरे के साथ तापमान गिर जाता है। जिससे आलू में अगेती व पछेती झुलसा की आशंका बढ़ जाती है। मगर, किसान सही समय पर रोग का इलाज करें तो नुकसान से बचा जा सकता है। किसान बताए गए तरीकों को अपना सकते हैं। ये होते हैं आलू के रोग अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.