अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जनवरी में भीषण कोहरे के बीच ठंडी हवाओं के साथ पाला पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। ऐसे मे आलू की फसल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे मौसम में आलू को रोग से बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से किसान अपनी फसल को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि आलू के लिए पर्यावरणीय परिस्थितियां विपरीत हो रही हैं, जिसमें एक साथ कभी तापमान बढ़ जाता है कभी धुंध व कोहरे के साथ तापमान गिर जाता है। जिससे आलू में अगेती व पछेती झुलसा की आशंका बढ़ जाती है। मगर, किसान सही समय पर रोग का इलाज करें तो नुकसान से बचा जा सकता है। किसान बताए गए तरीकों को अपना सकते हैं। ये होते हैं आलू के रोग अगेती झुलसा:- यह रोग सबसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.