झांसी, दिसम्बर 21 -- झांसी। मौसम दिनों-दिन बेढब होता जा रहा है। रविवार छुट्टी का दिन रानी का शहर झांसी ठिठुर उठता रहा। भोर चार बजे से घने कोहरे ने रफ्तार थाम दी और बादलों ने धूप। वहीं मध्यम गति से चल रही हवाएं तीर सी चुभीं। दिन में कुछ देर धूप ने चेहरे खिलाए। इसके बाद फिर शहर जाड़े में जकड़ गया। गुजरे, 24 घंटों पर गौर करें तो अधिकतम पारा करीब तीन डिग्री नीचे सरका और 22 सेंटीग्रेट पर टिक गया। जिससे दिन में कमरों का टेम्प्रेचर बेहद लो रहा। रविवार को न्यूनतम ताप 9 डिग्री तक पहुंचा। रात गहरी होते ही गलन महसूस हुई। सबसे बुरा हाल मुसाफिरों, अस्पताल में भर्ती मरीजों का रहा। यानिवार की रात गहरी होते ही धुंध और हल्के कोहरे ने शहर घेर लिया। जिससे गलन बढ़ गई। रविवार सुबह से इतनी गलन थी कि लोगों ने रजाई-कंबलों में दुबकना ज्यादा मुनासिब समझा। मॉर्निंग वॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.