शामली, फरवरी 3 -- बसंत ऋतु में मौसम भी रंग बदल रहा है। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। कोहरे के चलते जहां सड़को वाहन भी रेंगते नजर आए वहीं ट्रेनें भी लेट रही। दोपहर तक कोहरे का असर रहा। दोपहर को धूप निकलने से राहत मिली। अधिकतम तापमान में 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े दस बजे तक इतना घना कोहरा छाया रहा कि दस मीटर की दूसरी पर भी कुछ भी कुछ भी नजर आ रहा था। सुबह के समय जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों ओर घना कोहरा फैला हुआ था। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे हाईवे और मुख्य सड़कों पर हालात बेहद खराब नजर आए। हाईवे पर स्थिति यह रही कि कुछ ही कदम की दूरी पर भी रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.