लखनऊ, जनवरी 31 -- उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लखनऊ पहुंचने वाली दर्जन भर से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सबसे खराब स्थिति दिल्ली-कटिहार मार्ग की रही, जहां 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से चारबाग स्टेशन पहुंची। इसके अलावा तेजस एक्सप्रेस नौ घंटे, दरभंगा स्पेशल सवा सात घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट रही। शुक्रवार रात 11:10 बजे आने वाली चंपारण हमसफर शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंची। ट्रेन में सवार यात्री सोनू गुप्ता ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि ट्रेन में न तो पीने का पानी उपलब्ध था और न ही वॉशरूम की सफाई की गई थी। यात्रियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.