मधुबनी, जनवरी 2 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। कोहरे ने शुक्रवार को जिले में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। कोहरे के कारण सुबह दस बजे तक सड़कों पर वाहनें लाइट जलाकर चली। ट्रेन और बस सेवा भी प्रभावित हुई। सुबह में डयूटी पर निकलने वालों को कोहरे के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैसे दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली। जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इससे सुबह में ठंड का कहर ज्यादा असरदार महसूस हो रही है। वैसे दिन में हल्की धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। शाम ढलने के साथ ठंड बढ़ जा रही है। हवा चलने पर ठंड का असर अधिक हो जाती है। रात में ठंड अधिक महसूस होती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.