बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। सर्दी के तेवर एक बार फिर से तल्ख हो रहे हैं। शनिवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं ने आमजन की कंपकंपी छुड़ाई। दोपहर में चटकदार धूप निकली। सर्दी से बचने के लिए लोग धूप में शरीर को सेंकते हुए नजर आए। वहीं, धूप निकलने से बाजारों में चहल पहल भी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। हर रोज सर्दी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। शनिवार की सुबह लोग नींद से जागे, तो सड़कों पर घना कोहरा छाया मिला। सुबह 11 बजे तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते बाजारों से लेकर मुख्य मार्गो तक सन्नाटा पसरा रहा। इस कारण वाहन धीमी गति से गंतव्य की दूरी तय करते हुए नजर आए। सर्दी के चलते जो लोग घरों से निकले, वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.