औरैया, दिसम्बर 16 -- कंचौसी, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट की एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई, जिससे यात्रियों को भीषण सर्दी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस नौ घंटे और ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। दिल्ली-हावड़ा-लखनऊ रूट की डाउन फरक्का एक्सप्रेस को सुबह सवा चार बजे कंचौसी पहुंचना था, लेकिन यह दिन के करीब एक बजे स्टेशन पहुंच सकी। वहीं प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से सात घंटे देरी से दिन में करीब 11 बजे कंचौसी पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। मेमू ट्रेनों की स्थिति भी बेहतर नहीं रही। इटावा से कानपुर जाने वाली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.