बागपत, जनवरी 11 -- जिलेभर में रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सवेरा कोहरे के साथ हुआ, लेकिन सुबह 10 बजे ही चटकदार धूप निकल आई। जिसके चलते लोगों को सर्दी से राहत मिली रही। लोगों ने धूप का आनंद उठाया। बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ठंड के तेवर प्रचंड हो गए थे। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त बना हुआ था। बुजुर्ग और बच्चों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही थी। वहीं, घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंग रहे थे। ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया हुआ है। शनिवार के बाद रविवार को भी चटकदार धूप खिली रही। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली रही। लोगों ने भी धू...