मेरठ, दिसम्बर 18 -- सरधना। बुधवार को छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ी जिसने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन ढलते ही सड़कों पर फिर से सन्नाटा पसर गया। कई जगह लोग अलाव जलाकर हाथ तापते भी नजर आए। मंगलवार रात से ही सड़कों पर कोहरा नजर आने लगा था। बुधवार को ठंड ने अपने तेवर दिखाए। सुबह के समय घना कोहरा रहा। इस के साथ पूरे दिन में कुछ ही देर के लिए सूर्यदर्शन नहीं सके। कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड ने भी लोगों को हिला दिया। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। इसके चलते बाजारों में चहल पहल कम रही। वहीं, दिन ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलावा जलाकर हाथ तापते नजर आए। लोगों ने पालिका अधिकारियों से अलाव की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.