इटावा औरैया, दिसम्बर 31 -- इटावा, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी के कारण लोग परेशान हैं और कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। बुधवार की सुबह देर तक घना कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार की रात से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था। सुबह कोहरे के कारण थोड़ी दूर का भी नहीं दिखाई दे रहा था। इसके कारण सड़कों पर चहल-पहल नहीं रही। वाहन भी सड़कों पर नहीं निकले और जो जरूरी काम से निकले उन्हें दिन में भी लाइट जला कर चलना पड़ा। तापमान में भी लगातार गिरावट होती जा रही है। सुबह के समय कोहरे और सर्दी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। 2025 का आखिरी दिन भी कड़ाके की सर्दी के साथ बीता। उधर सरसों की फसल को भी इस कोहरे और सर्दी के कारण नुकसान की आशंका हो गई है। जिले में करीब 20000 हेक्टेयर में सरसों की फसल बोई गई है और कोहरा उसको नुकसान पहुंचा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.