इटावा औरैया, जनवरी 1 -- इटावा, संवाददाता। पिछले दिनों की तरह गुरुवार को सुबह भी चारों ओर घना कोहरा छाया था जिसके कारण आना जाना मुश्किल था। सड़क पर ज्यादा दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में सड़क पर वाहन भी कम संख्या में दिखे। सर्दी में भी लगातार इजाफा हो रहा है । सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है इसके कारण लोग परेशान है। दिसंबर का पूरा महीना बीत जाने के बाद जनवरी का महीना शुरू हो गया लेकिन सर्दी के तीखे तेवरों में कोई कमी नहीं आई है। सर्दी लोगों को परेशान किए हैं। दिन में धूप भी नहीं निकलती है और धूप निकलती है तो धूप में इतनी तेजी नहीं होती की सर्दी से राहत दिला सके। गुरुवार को भी दिन में धूप निकलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.