मथुरा, मार्च 22 -- बढ़ते तापमान के बीच शुक्रवार को आंधी और बारिश के बाद शनिवार को यहां मौसम ने ऐसी करवट बदली की लोगों को मार्च के महीने दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास हो गया। घने कोहरे ने लोगों को चौंका दिया। यहां तक की बीती रात ही लोगों को एसी और पंखे बंद करने पड़े। इसके चलते अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। आईएमडी ने रविवार से एक बार फिर तेज धूप और तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की है। बताते चलें कि मार्च का आधा महीना गुजर चुका है। अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही थी। तापमान 28 डिग्री को पार कर गया था। इसके चलते लोगों को पंखे और कूलर की जरूरत महसूस होने लगी थी। लोगों ने इनका प्रयोग भी शुरु कर दिया था। पंरतु, गुरुवार से मौसम ने करवट बदलनी शुरु की। गुरुवार रात को तेज आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार को भी मौसम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.