भदोही, दिसम्बर 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड और कोहरे को देखते हुए थाना क्षेत्र के जीटी रोड लालानगर टोलप्लाजा पर जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। वाहन चालकों को कोहरे में कम रफ्तार से गाड़ी चलाने संबंधित अन्य जानकारियां दी जा रही हैं। टोलप्लाजा पर शीत एवं कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों के लिए नियमित रुप से जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। अभियान के अंतर्गत कोहरे एवं ठंड के मौसम में दिन-रात चालकों को जागरूक करने हेतु घोषणाएं की जा रही हैं। जिनमें सुरक्षित गति से वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, हेडलाइट/फाग लाइट के सही उपयोग, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने तथा यातायात नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.