गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम ने शनिवार को एडवाइजरी जारी करने के साथ एक विशेष सुरक्षा अभियान चलाया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देशानुसार सात दिन में दो हजार वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए हैं। अब तक यह संख्या पांच हजार तक पहुंच गई है। धीमी गति के वाहनों पर फोकस अभियान का मुख्य फोकस उन वाहनों की दृश्यता बढ़ाना है जिनकी गति धीमी होती है और जिनके दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना अधिक होती है। यातायात पुलिस ने साइकिल, रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, स्कूल बस और अन्य धीमी गति वाले वाणिज्यिक वाहनों पर ये रिफ्लेक्टिव टेप लगाए हैं। सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रिफ्लेक्टिव टेप केवल वाहनों तक ही सीमित न...