उन्नाव, मार्च 11 -- गंजमुरादाबाद। मंगलवार सुबह क्षेत्र में घने कोहरे का प्रकोप बना रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं फसलों के लिए कोहरे की यह घनी चादर परेशानी बनी रही। सुबह करीब चार बजे से क्षेत्र में घने कोहरे से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, हरदोई उन्नाव मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति धीमी हो गई जिसके बाद सुबह करीब 8 बजे धूप निकलने पर कोहरे का प्रकोप कम हुआ। चैत्र माह में कोहरा गिरना किसानों की फसलों के लिए काफी नुकसान देह साबित हो सकता है। धौरा हसनगंज के कृषि वैज्ञानिक जय कुमार यादव ने कहा है कि मार्च माह में लगातार कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप बना रहा तो गेहूं, रबी, चना, आम आदि सहित अन्य तरह की फसलों में फंगस नामक बीमारी लगना का खतरे पैदा हो सकता है। जिससे फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...