गाजीपुर, जनवरी 3 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास शुक्रवार की देर रात घना कोहरा होने के चलते चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। एक युवक की दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की रात्रि को क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस को भरौली गांव के पास चार पहिया वाहन के सड़क के किनारे पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मुहम्मदाबाद ले गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कासिमाबाद थाना के ग्राम धरवा कला गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल वर्मा पुत्र पुजारी वर्मा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मृतक करीमुद्दीनपुर की तरफ चार पहिया वाहन से आ रहा था। कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.