मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- ठंड के साथ बुधवार को को अत्यधिक कोहरे ने सभी को ठिठुरा दिया। स्कूल जाने में छात्र-छात्राएं भी आनाकानी करते रहे। सरकारी और निजी स्कूलों में कोहरे के प्रकोप के कारण कक्षाओं में बच्चों की संख्या कम रही। इसके चलते अखिल भारतीय जाट महासभा की महिला जिलाध्यक्ष वंदना बालियान ने डीएम को पत्र लिखकर स्कूलों में अवकाश या समय बदलने की मांग की है। शिक्षिका एवं जाट महासभा की महिला जिलाध्यक्ष ने डीएम उमेश मिश्रा को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि मुजफ्फरनगर में कोहरे व ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। सुबह के समय दृश्यता शून्य होने के कारण बच्चों को विद्यालय पहुंचने में कठिनाई होने लगी है। प्राइवेट स्कूलों की बस टकराने के मामले सामने आ रहे हैं। बच्चों को इस कारण बीमारियों को सामना भी करना पड़ रहा है। डीएम से अनुरोध किया कि बच्चों क...