लखनऊ, दिसम्बर 17 -- यूपीडा कोहरे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटा सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट को 120 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यूपीडा ने इस संबंध में शासन से विचार करने का अनुरोध किया है। यूपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आमतौर पर 15 फरवरी तक घना कोहरा रहता है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तब तक स्पीड लिमिट घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की जा सकती है। मौजूदा समय में यूपीडा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे संचालित करता है। घने कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है। जिसके ...