चंदौली, दिसम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनों के प्रतीक्षारत यात्री ठिठुरते रहे। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की ट्रेनें काफी विलंबित रहीं। इसमें बंगलूरू दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल 20 घंटा विलंबित रहीं। इसके अलावा डाउन की ट्रेनों में पटना उदना स्पेशल 9 घंटे, दानापुर जनसाधारण 11 घंटे, गया अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मगध एक्सप्रेस दो घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इस क्रम में अप की ट्रेनों में प्रताप एक्सप्रेस 5 घंटे, विभूति एक्सप्रेस 4 घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 3 घंटे, पंजाब मेल 2 घंटे विलंब से आगे के लिए रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.