सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- कोहरे के कारण गुरुवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इस वजह से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 13152 कलकत्ता एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट की देरी से सुबह 06:45 बजे स्टेशन पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 05:30 बजे है। इसी तरह 15652 लोहित एक्सप्रेस दो घंटे 22 मिनट की देरी से सुबह 09:02 बजे पहुंची, जिसका तय समय 06:40 बजे है। 14662 शालीमार एक्सप्रेस एक घंटा 11 मिनट की देरी से सुबह 08:16 बजे स्टेशन पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय 07:05 बजे है। वहीं 14673 शहीद एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट की देरी से दोपहर 12:23 बजे पहुंची, जिसका तय समय 10:10 बजे है। इसके अलावा 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस एक घंटा 22 मिनट क...