मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। प्रदेशभर में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। मंगलवार सुबह राजधानी, वंदेभारत समेत आधा दर्जन ट्रेनें देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो रही है। मुरादाबाद जंक्शन से होकर निकलने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली 20503 राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे 29 मिनट के देरी से मुरादाबाद पहुंची। लखनऊ की ओर जाने वाली 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस 34 मिनट, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस एक घंटे 44 मिनट की देरी से जंक्शन पर आई। इसी तरह 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस चार घंटे 26 मिनट के विलंब से जंक्शन पर पहुंची। वहीं, देहरादून की ओर जाने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस दो घंटे 41 मिनट की देरी से निकली। 22545 वंदेभारत एक्सप्रेस 1.03 घंटे, 14113 सूबेदारगंज...