लखनऊ, दिसम्बर 22 -- कोहरे के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो उड़ानें निरस्त रहीं। कई उड़ानें लेटलतीफी का शिकार हुईं। सोमवार को लखनऊ से इंदौर जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-7221 निरस्त रही। इस कारण इंदौर से आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-7422 भी निरस्त कर दी गई। दोपहर 2:05 बजे जयपुर से आने वाली उड़ान 6ई-7482 शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंच सकी। पटना से आने वाली उड़ान 6ई-925 शाम 4:10 बजे की जगह 6:24 बजे आई। इसी तरह 6ई -5264 मुंबई -लखनऊ एक घंटा, आईएक्स- 2171 दिल्ली -लखनऊ तीन घंटे, एक्सवाई-333 रियाद- लखनऊ 2:15 घंटे, 6ई- 453 हैदराबाद लखनऊ 1:40 घंटे की देरी से आई। आइएक्स -189 लखनऊ रियाद सुबह नौ की जगह 10:43 बजे, एक्सवाइ- 334 लखनऊ -रियाद सुबह 10 की जगह 12:09 बजे रवाना हुई। डब्ल्यूवाई-266 लखनऊ-मस्कट 1:04 घंटा, 6ई-6902 लखनऊ-पटन...