नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोहरे का असर परिवहन के साधनों पर पड़ रहा है। रविवार को कोहरे के चलते दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर करीब एक दर्जन रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं, जबकि एयरपोर्ट से आधा दर्जन विमानों की उड़ान प्रभावित रही। राजधानी में कोहरा बढ़ने के साथ रेलवे एवं एयरपोर्ट ने इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। रेलवे ने करीब दो दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां आगामी फरवरी तक के लिए रद्द की हैं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के दौरान विमानों को बेहतर ढंग से उड़ान भरने के लिए कई तैयारियां की गई हैं। रेलवे एवं एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा इसे लेकर अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि कोहरे के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.