चंदौली, दिसम्बर 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे ने राजधानी सहित सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं ट्रेनों के विलंबित रहने के कारण ठंड में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कोहरे के कारण डाउन की विलंबित ट्रेनों में - हावड़ा राजधानी 12 घंटा, सियालदह राजधानी 12 घंटा, पटना राजधानी 10 घंटा, अगरतला राजधानी 8 घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटा, अज़मेर सियालदह 5 घंटा, संपूर्ण क्रांति 7 घंटा, वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति 4 घंटा, रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस 5 घंटा, बनारस एक्सप्रेस 3 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटा, मगध एक्सप्रेस 5 घंटा, राजेंद्र नगर अमृत भारत 8 घंटा, कोयंबटूर स्पेशल 15 घंटा, गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 6 घंटा, इंदौर पटना 3 घंटा, सहरसा ...