गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे के कारण उड़ानों पर फिर से असर पड़ने लगा है। बुधवार को दो उड़ानें दो घंटे लेट रहीं। वहीं, बुधवार को गाजियाबाद देश का तीसरा प्रदूषित शहर रहा। वसुंधरा का एक्यूआई पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा। सर्दी के सितम के बीच दो दिन से कोहरा भी बढ़ने लगा है। कोहरे की वजह से बुधवार को हिंडन एयरपोर्ट से दो उड़ानें लेट रहीं। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि सुबह दृश्यता कम होने की वजह से हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता की उड़ान दो घंटे और मुंबई की उड़ान करीब एक घंटे लेट रही। मंगलवार के मुकाबले लेटलतीफी बढ़ी है। वहीं, बुधवार को न्यूनतम पारा मामूली रूप से बढ़कर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री तक कम होकर 17 डिग्री रहा। दिन में हवा की रफ्तार अधिक रही, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.