बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती। जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे के बीच शुक्रवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुआ। इसके चलते लागतार दूसरे दिन भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कड़ाके की ठड़ और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। शुक्रवार को सुबह से कोहरे के चलते धूप नहीं निकलने से गलन बढ़ गई। इसके चलते लोग दिन में अलाव ढूंढते नजर आए। ठंड के कारण बाजारों में आवागमन कम रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शहर के कंपनीबाग, फौव्वारा चौक पर लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं घरों में हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया जा रहा है। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों को लाइट लगाकर चलना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.