रिषिकेष, फरवरी 3 -- मंगलवार सुबह घना कोहरा छाने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चार फ्लाइटें देरी से पहुंची। एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिबिलिटी कम रहने से अहमदाबाद से सुबह 8:30 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 10:20 बजे पहुंची। भुवनेश्वर से प्रात: 9:05 बजे आने वाली फ्लाइट 10:15 बजे पहुंची। दिल्ली से प्रात: 9:35 बजे आने वाली फ्लाइट 11:00 बजे पहुंची। वहीं, मुंबई से प्रात: 10:25 बजे आने वाली फ्लाइट 11:45 बजे पहुंची। फ्लाइटें लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.