देवघर, जनवरी 5 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। उत्तर भारत में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सीधा असर रेल परिचालन पर देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से जारी शीतलहर के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति यह है कि फरवरी माह तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि अनेक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं। इससे रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेलखंड पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के साथ-साथ जसीडीह रेल रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन भी रविवार को खासा प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई। जिससे पहियों पर ब्रेक जैसी स्थिति बन गई और ट्रेनें समय से नहीं चल सकीं। प्राप्त जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.