प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे की वजह से हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह से ही दृश्यता बेहद कम होने के कारण जहां प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन लड़खड़ा गया, वहीं दिल्ली रूट से प्रयागराज की ओर आने वाली प्रमुख ट्रेनों की रफ्तार भी थम सी गई। राजधानी, वंदे भारत, प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। विमानों की लेटलतीफी जारी रविवार को भी प्रयागराज एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से विमानों की आवाजाही प्रभावित रही। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और भुवनेश्वर से आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानें विलंबित रहीं। एयरपोर्ट पर दोपहर 12:32 बजे पहली फ्लाइट का आगमन हो सका। भुवनेश्वर से इंडिगो का विमान अपने निर्ध...