बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- सर्दी के मौसम की धुंध ने क्षेत्र में दस्तक दे दी। तड़के से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। सुबह के समय गुलावठी -बुलंदशहर - हापुड़ मार्गों पर कोहरे की चादर बिछी रही। जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर और बेहद धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। कोहरे के चलते हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। खासकर भारी वाहनों, बसों और दोपहिया चालकों के लिए हालात अधिक जोखिमभरे माने जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...