हाथरस, दिसम्बर 14 -- हाथरस। पहाड़ी इलाकों में हो रही इन दिनों भीषण बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में एकाएक ठंड के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इससे सर्दी का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है। रविवार को भी सुबह-शाम आसमान में कोहरे की चादर तनी रही। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तड़के से ही ठंड ओर कोहरे का सितम देखने को मिला। शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार, खुले मेदान से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ और मथुरा-बरेली पर कोहरे की चादर तनी रही। रोड पर धुंध की चादर इस कदर बिछी दिखाई की दस मीटर दूर तक रोड पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके चलते वाहन स्वामियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.