सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- मंगलवार सुबह शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक सुबह के समय घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता शून्य हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और उनकी रफ्तार धीमी हो गई। आमजन भी कोहरे की चादर में लिपटे हुए अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके और अधिकांश लोग घरों में ही बंद रहे। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, जो अब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सात डिग्री गिरकर 14 डिग्री पर आ गया है। तीन दिन की राहत के बाद कोहरे की वापसी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। यह कोहरा आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक घने कोहरे का असर बना रह सकता है, जिससे यातायात व्यवस्था औ...