बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- बुलंदशहर जनपद में दूसरे दिन रविवार को भी घने कोहरे की चादर छाई रही। सुबह दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कोहरे और ठंड के दोहरे असर से आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने गलन का एहसास बढ़ा दिया है। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी और ठंडी हवा के कारण ठंड ज्यादा महसूस की गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। घने कोहरे के चलते हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.