कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। नए साल का पहला दिन कटिहार जिले में घने कोहरे और कंपकंपी ठंड के नाम रहा। सुबह से ही आसमान में धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई तो वहीं खुले में निकलने वालों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। ठंड के प्रकोप ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे लोग किसी तरह दिन काटते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर पछुआ हवा का असर बना रहा। 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। कोहरे के कारण बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कृषि विज्ञान...