बुलंदशहर, जनवरी 30 -- जिले में मौसम के दोहरे रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह जहां घने कोहरे की चादर ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया, वहीं दिन चढ़ने के बाद खिली चटख धूप ने लोगों को कंपकंपी से निजात दिलाई। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हालांकि, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने से दोपहर सुहानी रही। शुक्रवार तड़के से ही जनपद कोहरे की चपेट में रहा। आलम यह था कि दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई। हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों से लेकर निजी वाहनों तक, सभी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। करीब 8 बजे के बाद कोहरा छंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.